पीतांबर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब के तत्वावधान में नशा रोधी कार्यक्रम के अन्तर्गत दिलाई गई शपथ…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- पीतांबर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब के तत्वावधान में नशा रोधी कार्यक्रम के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति जब सिगरेट या बीड़ी पीता है  तो वह 20 लोगो को नुकसान पहुंचाता है और जब यह गणना करोड़ों में होगी तो सभ्यता की सभ्यता नष्ट होने की कगार पर होगी।

आपने अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया कि हमें इसका  आदी नहीं बनना है और पुरज़ोर कोशिश ये होनी चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में जनजागरुकता के कार्यक्रम आयोजित करके हम नशा मुक्त देवभूमि के सपने को साकार कर सकते हैं। प्रोफ़ेसर रमेश सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यदि समय रहते हुए हम जागरूक नहीं हुए तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा।

प्रोफ़ेसर आदेश कुमार ने अपने शब्दों में कहा की महाविद्यालय का एंटी ड्रग क्लब जन जागरुकता का सबसे बड़ा मंच है। एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रवीन जोशी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने से निश्चिंत रूप से जागरूकता आएगी ही। डॉक्टर डी एस चौहान ने कहा की एन सी सी के माध्यम से ऐसे प्रोग्राम किए जाते हैं और आगे  एंटी ड्रग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किए जाएंगे। डॉक्टर शोभा रावत ने बताया की हम क्षेत्रीय भाषा में लोगो को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं,

डॉक्टर सन्तोष कुमार गुप्ता ने अपने अंदाज में कहा कि यदि मनुष्य चाहे तो क्या नही कर सकता,और अब कुछ कर गुजरने का वक्त आ गया है। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर प्रीति रानी, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर विनोद सिंह भंडारी, डॉक्टर नीता भट्ट, डॉक्टर नंदी गाड़िया, डॉक्टर संदीप कुमार ने भी अपने अपने विचार रखे। प्राध्यापकों में प्रोफेसर पी एन यादव,एसोसिएट प्रोफ़ेसर अभिषेक गोयल, डॉक्टर सुशील बहुगुणा,डॉक्टर भगवत रावत, डॉक्टर नवरत्न सिंह, डॉक्टर रोशनी असवाल, डॉक्टर सरिता चौहान, डॉक्टर अजीत सिंह,डॉक्टर रिचा जैन,डॉक्टर मुकेश रावत, डॉक्टर हीरा सिंह,डॉक्टर सोमेश ढौंडियाल, डॉक्टर कपिल थपलियाल आदि  उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *