काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड सरकार से भाजपा विधायकों की नाराजगी समय-समय पर चर्चा में रही है । इसी क्रम में काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा का भी नाम चर्चा में जुड़ गया है। आज विधायक चीमा ने किसानों के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बाकायदा मोर्चा खोल दिया। किसानों के धान व गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न होने पर अपनी नाराजगी जताई। विधायक चीमा ने प्रेसवार्ता कर साफ कहा कि आज मैं सरकार के खिलाफ गुस्से में हूँ।काशीपुर विधानसभा से लगातार चौथी बार बने विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किसानों के खरीदे धान व गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान न होने तथा काशीपुर पुलिस पर शहर में हो रहे अतिक्रमण को न हटाने को लेकर डीजीपी अशोक कुमार के छह फरवरी को काशीपुर में आयोजित जनसंवाद में दिये गये निर्देश के बावजूद भी कोई कार्रवाई न किये जाने का आरोप लगाया। विधायक चीमा ने काशीपुर पुलिस व नगर निगम द्वारा कोई भी एक्शन अतिक्रमण हटाने पर न लिया जाना खेद का विषय बताया। चीमा ने कहा कि आरओबी निर्माण के कारण पूरे नगर का यातायात बाधित है।
Related Posts
आर्मी विंग के ऑफिसर शुभम भट्ट ने 21 अगस्त से 30 अगस्त 23 तक किया नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर 79 बटालियन एनसीसी आर्मी विंग के सीनियर अंडर ऑफिसर शुभम भट्ट ने वियतनाम में…
क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -किच्छा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन NBW…
नगर निकाय निवार्चन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में ली सेक्टर मजिस्टेªटों की बैठक…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- नगर निकाय निवार्चन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक जय किशन ने नगर निकाय रूद्रपुर,…
