सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए नगदी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(जफर अंसारी) पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध अवैध सट्टे की खाई बड़ी के संबंध में अभियान प्रचलित है। विगत कुछ दिनों में थाना लाल कुआं क्षेत्र में अवैध सट्टे की खाई बाड़ी के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लाल कुआं महोदय व प्रभारी निरीक्षक महोदय व  एस एस आई महोदय कोतवाली लाल कुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

 

इसी क्रम में नर्सरी गेट के सामने ट्रांसपोर्ट मार्केट में बने अभियुक्त के स्वयं के लकड़ी के खोके के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा था को घेर घोटकरआवश्यक  बल प्रयोग कर लकड़ी के खोके के पास ट्रांसपोर्ट नगर से अवैध सट्टा पर्ची डायरी पेन व ₹10500 के साथ गिरफ्तार किया गया नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अतीक अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम चंदौई कोतवाली पीलीभीत जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष बताया जिसे जुर्म धारा 13 जुआ अधिनियमएक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाना लाल कुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *