शिक्षा जगत को शर्मसार का समाने आया मामला शिक्षक की आपत्तिजनक फोटो हुईं वायरल…

ख़बर शेयर करें -

एक रंगबाज शिक्षक का मामला सामने आया है. स्कूल में इस शिक्षक की हरकतों ने पूरे शिक्षा जगत को शर्मसार करके रख दिया है. यह शिक्षक कहीं और नहीं बल्कि स्कूल में ही महिलाओं को बुलाकर यहां रंगरेलियां मनाता था. शिक्षक की महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुईं तो अफसर हरकत में आए. फोटो वायरल होने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.

 

शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला यूपी के ललितपुर का है. महरौनी विकास खंड के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र अहिरवार स्कूल में बच्चों की छुट्टी होने के बाद गांव की महिलाओं को बुलाकर रंगरेलियां मनाता था. आरोप है कि स्कूल टाइम में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाए महिलाओं को वीडियो कॉल करके उनके अश्लील स्क्रीन शॉट भी लेता था. मंगलवार को रंगबाज शिक्षक के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया.बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों पर पहले से ही बेहद गंभीर आरोप लग रहे हैं.

 

रंगबाज टीचर की इन हरकतों को लेकर कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक सिंह से मुलाकत की और ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल के भीतर गलत कृत्य करने वाले शिक्षक को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए. मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. इस क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *