धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों और रमज़ान,नवरात्रि को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में हुई बैठक….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली में रमज़ान और नवरात्रि को लेकर धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों पर हुई चर्चा…..

.हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) शहर कोतवाली के मीटिंग हॉल में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी ने पीस कमेटी की बैठक में शामिल हुए शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि और रमज़ान के लिए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की कवायद की जा रही है।

त्यौहारों में स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सफाई की व्यवस्था नगर निगम की जिम्मेदारी है। विद्युत विभाग से सहयोग मांगा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रहेगी। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने धर्मिक स्थलों में निर्धारित निर्देशों के मद्देनजर ही लाउडस्पीकर आदि के प्रयोग की अपील की।

अधिकारियों ने गणमान्य लोगों के माध्यम से सभी से आवश्यक सहयोग और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था बनाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *