हल्द्वानी-काठगोदाम  सर्किट हाउस में आयोजित हुई एनयूजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक…….

ख़बर शेयर करें -

पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श कर की एनयूजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक…..

हल्द्वानी/रुद्रपुर-सोमवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में एनयूजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सुनील मेहता द्वारा किया गया। बैठक में पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

 

इस दौरान पत्रकारों की मान्यता हेतु नियम शिथिल करना, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करना, वयोवृद्ध पेंशन योजना, पत्रकार राहत कोष, पुरुस्कार वितरण आदि समस्याओं को पटल पर रखा गया। साथ ही संगठन की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने और संगठन विस्तार पर गहन चर्चा की गई। सर्किट हाउस में हुई बैठक में संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन की समीक्षा बैठक, संगठन की प्रतिष्ठित पत्रिका उत्तरपथ के संचालन हेतु नियमावली, समितियों ट्रस्टों के पुनर्गठन एवं दायित्व निर्धारण, जिला कार्यकारिणी विस्तार आदि प्रमुख विषयों पर भी मंथन किया गया।

 

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में हल्द्वानी से प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पांडे, उधम सिंह नगर जिले से अमरजीत सिंह, अल्मोड़ा जिले से प्रदेश सचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, चंपावत से संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट, प्रचार मंत्री हयात राम आर्य, कार्यकारी सदस्य धर्मानंद खोलिया, धन सिंह बिष्ट राजकुमार केसरवानी, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल, जिला सचिव सागर गाबा, कोषाध्यक्ष गिरधर सिंह रावत, नैनीताल जिलाध्यक्ष दया जोशी, नगर अध्यक्ष आनंद बत्रा बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *