इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट और आ0ईपी0 मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन……. 

ख़बर शेयर करें -

 

 

नैनीताल-कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर एवं डॉ0 राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30 मई 2023 मंगलवार को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट एवं आ0ईपी0 मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेन्टर की निदेशिका प्रोफेसर सुषमा टम्टा द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला का संचालन डॉ0 दीपाक्षी जोशी, विभागाध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर ललित मोहन तिवारी, निदेशक आर0डी0सी0 कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा आई0पी0आर0 विषय पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने पेटेंट कॉपीराइट, ट्रेडमार्क ट्रेडसीक्रेट, जियो टैगिंग के विषय में जानकारी देते हुए स्टार्टअप्स में इनकी उपयोगिता के बारे में बताया।

 

कार्यशाला में 55 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला के अंत में के0यू0आई0आई0सी की संयोजक प्रोफेसर नीलू लोधियाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *