डी एस बी परिसर नैनीताल में चंद्रयान 3 की सफलता पर  किया गया कार्यक्रम आयोजित….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- डी एस बी परिसर नैनीताल में चंद्रयान 3 की सफलता पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि संकायाध्यक्ष कृषि प्रो.जीत राम ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह देश का गौरव है सभी इसरो वैज्ञानिकों को इसका धन्यवाद है। शोध निदेशक प्रो.ललित तिवारी ने कहा कि देश दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहा है तथा इसरो के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल कर देश का मान बढ़ाया है और जन जन तक विज्ञान का प्रचार किया है ।

विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस बरगली ने कहा कि विज्ञान नए आयाम हासिल करने में अपने अपने आप को साबित किया है।  इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने देश को चंद्रमा तक भारतीय तिरंगा फहराने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद एवम बधाई दी।  कार्यक्रम में भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की प्रशंसा की गई ,

 

इस कार्यक्रम में  में प्रो. एल एस लोधियाल ,प्रो.सुषमा टम्टा, प्रो.नीलू लोधियल,प्रो.किरण बर्गली, डॉ.कपिल खुलबे, डॉ.नवीन पांडे, डॉ.प्रभा पंत , डॉ.हर्ष चौहान , डॉ.हिमानी कार्की, डॉ. हेम जोशी सहित गीतांजलि ,दिशा ,वसुंधरा, सहित बी एस सी प्रथम सेमेस्टर के सैकड़ों  विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *