नगर निगम सभागार में जोश और उल्लास के साथ संपन्न हुआ मज़दूर सहयोग केन्द्र उत्तराखंड का दूसरा सम्मेलन…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- मजदूर सहयोग केंद्र उत्तराखंड का दूसरा सम्मेलन आज रुद्रपुर नगर निगम सभागार में जोश और उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस दौरान संगठन की ओर से राजनीतिक रिपोर्ट, सांगठनिक रिपोर्ट और आर्थिक रिपोर्ट की प्रस्तुति हुई, उस पर चर्चा हुई और पारित किया गया। साथ ही आगामी 2 वर्ष के लिए नए पदाधिकारी और कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से चुनाव संपन्न हुआ।

 

इस दौरान सम्मेलन में 7 सूत्री प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर आगामी 8 फरवरी को अखिल भारतीय मज़दूर प्रतिरोध दिवस के दिन रुद्रपुर में प्रतिरोध कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। राजनीतिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकुल ने आज देश, दुनिया और स्थानीय सिडकुल के हालात पर चर्चा की। कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब देश की मज़दूर-मेहनतकश आवाम गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है।

 

एक ओर पूंजीपति वर्ग द्वारा हमले चौतरफा उग्र हो गए हैं, दूसरी ओर केन्द्र और राज्य सरकारें मजदूरों पर तरह-तरह के हमले कर रही हैं। श्रमिक आंदोलन से अर्जित अधिकारों को छीन रही है। मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड की मार मजदूरों पर पड़ चुकी है। मजदूरों के आर्थिक अधिकार, संगठित होने, हड़ताल करने के अधिकार को छीना जा रहा है। स्थाई नौकरी की जगह फिक्स्ड टर्म और ठेका-ट्रेनी अस्थायी कर्मियों से बड़े पैमाने पर काम लिया जा रहा है।

 

महिला श्रमिकों सहित असंगठित क्षेत्र में मज़दूरों की दुर्दशा तेज है और वे श्रमिक मान्यता, मातृत्व अवकाश, पीएफ-ग्रेच्युटी के अधिकार से भी वंचित हैं। महंगाई और बेरोजगारी बेलगाम है। मूल मुद्दों से भटकाने, संघर्षों को कमजोर करने के लिए भाजपा-आरएसएस द्वारा सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक नफरत की आग में झोंक जा रहा है। ऐसे में मज़दूरों के निरंतर, जुझारू और निर्णायक लड़ाई के लिए आगे आना होगा। उन्होंने एक कठिन माहौल में मज़दूरों के देशव्यापी संग्रामी केन्द्र को बनाने पर जोर दिया।

 

सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासचिव धीरज जोशी ने विगत 2 वर्ष की गतिविधियों और संगठन के विकास पर बात राखी। स्थानीय स्तर पर सिडकुल में मज़दूरों पर बढ़ते हमले, चल रहे विभिन्न मज़दूर आंदोलन पर चर्चा की और भगवती माइक्रोमैक्स के मज़दूरों की 58 माह के संघर्ष से हुई ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज के कठिन समय में हमारे सामने चुनौतियां और भी ज्यादा गहरी हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने आर्थिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

सम्मेलन में चुनाव के बाद संगठन के संरक्षक अमर सिंह और विजय कुमार; अध्यक्ष मुकुल; उपाध्यक्ष शंभू शर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी व बालकरण; महासचिव धीरज जोशी; संयुक्त सचिव हरेंद्र सिंह; प्रचार सचिव सुधीर कुमार; संगठन सचिव चंद्र मोहन लाखेड़ा; कार्यालय सचिव गोविंद सिंह और कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा चुने गए। एक सलाहकार मण्डल का गठन हुआ। इस दौरान मज़दूर सहयोग केन्द्र गुड़गांव-नीमराना तथा तथा दिल्ली के साथी भी उपस्थित रहे और अन्य बिरादर संगठनों द्वारा शुभकामना संदेश दिए गए।

 

सम्मेलन में स्थानीय स्तर पर रॉकेट रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संघ, डेल्टा इंप्लाइज यूनियन, महिंद्रा कर्मकार यूनियन, कारोलिया लाइटिंग इंप्लाइज यूनियन, एलजीबी वर्कर्स यूनियन, सीआईई इंडिया श्रमिक संगठन, एडविक कर्मचारी संगठन, आनंद निशिकावा कंपनी इंप्लाइज यूनियन, नेस्ले कर्मचारी संगठन, हेंकल मजदूर संघ, भगवती श्रमिक संगठन, असाल कर्मकार यूनियन, एडिएंट कर्मकार यूनियन, बीसीएच मजदूर संघ, वोल्टास इंप्लाइज यूनियन, टाटा ऑटोकॉम मजदूर संघ, नील मेटल कामगार संगठन, बडवे इंप्लाइज यूनियन, रॉकेट इंडिया कर्मचारी संघ आदि के साथी उपस्थित रहे।

 

अंत में देशव्यापी मजदूर प्रतिरोध दिवस के तहत 8 फरवरी को श्रम भवन रूद्रपुर में प्रदर्शन और जुलूस द्वारा जिलाधिकारी के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। अमर सिंह पूर्व होंडा श्रमिक संगठन,पंकज शर्मा महिंद्रा कर्मकार यूनियन, गोविंद सिंह मेहरा राकेश रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संघ, बालकरन सिंह CIE इंडिया श्रमिक संघ, महेंद्र सिंह राणा नेस्ले कर्मचारी संगठन, हरेन्द्र सिंह करोलिया लाइटिंग इम्पलाइज यूनियन, KN झा डेल्टा इम्पलाइज यूनियन, गंगा सिंह आनंद निशिकावा इम्पलाइज यूनियन,

 

पुरन चंद्र पांडे  LGB वर्कर यूनियन, मुकेश चन्द्र जोशी  भगवती implies यूनियन, दया राम एडविक कर्मचारी संगठन, वीर सिंह एड़ियंट कर्मकार यूनियन, संजय प्रकाश  हेंकल मजदूर संघ, गोकुल लोहनी टाटा ऑटो कॉम श्रमिक संगठन, हरपाल  सिंह एडविक कर्मचारी यूनियन, सुनील कुमार बडवे इम्पलाइज यूनियन, अमन्य दिल्ली, खुशी राम MSK गुरुग्राम, सोमनाथ  MMTC PAMP INDIA, श्रेया  MSK दिल्ली मनीष कुमार समाजवादी लोक मंच

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *