वन सुरक्षा दल ने उपखनिज 10 एम.एम.गिट्टी का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक (22 टायरा ) किया सीज………

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, गौला के दिशा-निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान मानसून गश्त के तहत वन सुरक्षा दल प्रभारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम दिनांक 19.07.2023 को किच्छा सितारगंज मार्ग पर नियमित गश्त पर थी। टीम को समय लगभग 2.10 am पर एक 22 टायरा ट्रक तेजी से आता हुआ दिखाई दिया,उक्त ट्रक को जांच हेतु रोकने का इशारा किया गया।

 

टीम को देखकर वाहन चालक डर की वजह से वाहन को कुछ दूरी पर मार्ग के किनारे रोककर भागने लगा, टीम द्वारा पीछा करने पर चालक पकड़ में नहीं आ पाया। वाहन 22 टायरा ट्रक संख्या UP25ET-8775 की खाना तलाशी लेने पर वाहन उक्त में 10 एम.एम.गिट्टी लगभग 450 कुंटल लदा था, वाहन में उपखनिज अभिवहन संबंधी कोई भी वैध प्रपत्र नहीं पाएं गये, वाहन उक्त के चालक/ स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है।

 

उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म चौकी परिसर में राहुल वन बीट अधिकारी एवं कपिल कुमार वन बीट अधिकारी बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में  प्रमोद सिंह बिष्ट, प्रभारी वन सुरक्षा दल, दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, पान सिंह मेंहता,वन दरोगा,  निर्मल रावत वन दरोगा, सोनू कुमार वन आरक्षी,नरेंद्र पांडे वन आरक्षी वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *