खनन को लेकर फिर गोलीबारी एक युवक घायल, पुलिस ने तीन के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज एक को किया गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) कुंडा क्षेत्र में खनन विवाद को लेकर फिर एक बार गोलीबारी की खबर सामने आई है। कुंडा क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों आपस में भिड़ गए।इस दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया।जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फायरिंग के दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

सोमवार की रात गांव भरतपुर थाना कुंडा निवासी अनूप सिंह ने अपने मुनीम जोगा सिंह निवासी गांव केसरी गणेशपुर को मिट्टी देखने गांव के खेत पर भेजा था। जहां मौके पर मौजूद जगरुप सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव भरतपुर पन्नू फ़ार्म व तीन अन्य अज्ञात जोगा सिंह से गाली गलौज करने लगे और मिट्टी अपनी बताते हुए उसे उठाने पर जान से मारने की धमकी देने लगें।विवाद बढ़ता देख जोगा सिंह ने अनूप को फोन कर इस मामले की जानकारी दी।

 

कुछ देर बाद अनूप भी खेत में पहुंच गया। उसने वहां मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया।विवाद कम होने की जगह और बढ़ गया।इस दौरान जगरुप और गुरमीत सिंह अपना आपा खो बैठे और अनूप और जोगा सिंह को जान से मारने की नीयत से अपने लाइसेंसी असलहे से फायर झोंक दिया।गोली जोगा सिंह के सिर के पास लगी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए।फायर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जोगा सिंह से सारी जानकारी ली और उसे अस्पताल पहुंचाया।

 

सरकारी अस्पताल में दांतों में जोगा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोली लगने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद की जा सकती है । इधर पुलिस अधीक्षक मोहन चंद्र सिंह ने बताया एक आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक 315 बोर और 12 बोर की राइफल सहित चार कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *