हल्द्वानी में जुआ फड़ों पर कार्रवाई, 24 घंटे में 23 गिरफ्तार, तीन जगहों पर पुलिस ने मारे छापे; 3.30 लाख बरामद…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में दीपावली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने जुए की फड़ों की सफाई के लिए बड़ा अभियान चलाया। 24 घंटे में तीन जगह छापे मारकर जुआ खेलते 23 लोगों को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक छापों में तीन लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए। थाना मुखानी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक दुकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर छापा मारा। वहां ताश के पत्तों से जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

इन लोगों से 1.02 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने गोविंदपुर गढ़वाल के डीगर सिंह व कल्याण सिंह, हिम्मतपुर के गोपाल तिवारी, कमलुवागांजा के योगेश जोशी, आरटीओ रोड निवासी श्रीकांत यादव, दयाल विहार निवासी हीरा सिंह, हिम्मतपुर तल्ला के भूपेंद्र सिंह, जयदेवपुर के राजेंद्र सिंह और हिम्मतपुर तल्ला के संजय सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली तिराहा के पास छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

 

इनमें कुसुमखेड़ा के भुवन जोशी, जवाहर नगर के लोकेश जैन, लाइन नंबर 7 के जुनैद, गौजाजाली के फिरोज, लाइन नंबर 8 के इंतजार हुसैन, काठगोदाम के नरेंद्र बिष्ट और मल्ला गोरखपुर के मंजे सिंह शामिल रहे। पुलिस ने मौके से 2,18,350 रुपये बरामद किए। इससे पहले बृहस्पतिवार रात बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सात व्यक्तियों को खुले स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा। इनमें धान मिल का संजय कश्यप, इन्द्रानगर का विपुल गुप्ता, मंगल पड़ाव का भारत, रामपुर रोड का शुभम, गांधी नगर का विनोद, मछली बाजार का रोहित और गांधी नगर का निक्की शामिल हैं। इन लोगों से 10,140 रुपये मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *