अभिनेता सुनील शेट्टी ने जंगल सफारी का लिया आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी, खूब फोटो खिंचवाई

ख़बर शेयर करें -

रामनगर– तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के फाटो जोन में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार सुबह जंगल सफारी की। इस दौरान अभिनेता ने पर्यटन गेट पर मौजूद नेचर गाइड में जिप्सी चालकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। रविवार को काशीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में सफारी करने पहुंचे। अभिनेता को अपने समकक्ष देख नेचर गाइड व जिप्सी चालकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और जंगल के अनुभव को उनके साथ साझा किया। इस दौरान अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। अभिनेता को अपने समक्ष देख अन्य पर्यटक भी उत्साहित नजर आए। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया अभिनेता ने जंगल सफारी की और जंगल सफारी के दौरान उन्हें वन्यजीवों के दर्शन हुए। जंगल सफारी करने के बाद वह अपने गंतव्य को चले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *