13 साल बाद पूरी हुई तपस्या, हल्द्वानी की दिव्यांग ‘मीरा’ ने भगवान श्रीकृष्ण से रचाई शादी……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दिव्यांग हर्षिका ने भगवान कृष्ण से विवाह रचाकर ईश्वर के प्रति समर्पण जताया है। आठ साल की उम्र में श्रीकृष्ण को पति मानने वाली हर्षिका ने मीराबाई की तरह अपने जीवन को श्री कृष्ण को समर्पित कर दिया है। आज (बृहस्पतिवार) को बैंड बाजे की धुन और 300 से अधिक बरातियों की उपस्थिति में हर्षिका ने श्रीकृष्ण की मूर्ति से विवाह किया।  बता दें कि, शादी की तैयारियां छह माह से चल रही थीं,

 

पिता पूरन चंद्र पंत ने बेटी के विवाह के लिए वृंदावन में निमंत्रण भेजा और वहां से नौ इंच की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति तीन जुलाई को धूमधाम से उनके घर पहुंची। बुधवार को उनके आवास पर महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पिता पूरन चंद्र ने बताया कि तीन सौ से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा गया। दो पंडितों ने विवाह कराया। हल्द्वानी के बेरीपड़ाव में करीब 10 साल पूर्व भी ऐसा विवाह हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *