34 वर्ष की सेवा पश्चात अधिवर्सिता आयु पूर्ण करने पर ग्रहण किया अवकाश……

ख़बर शेयर करें -

 

नैनीताल-कुमाऊं यूनिवर्सिटी के शोध अनुभाग के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह ढैला ने शनिवार को 34 वर्ष की सेवा पश्चात अधिवर्सिता आयु पूर्ण करने पर अवकाश ग्रहण किया । शोध अनुभाग से पूर्व  ढैला ने 1989 से पुस्तकालय , शुल्क काउंटर अर्थशास्त्र विभाग में कार्य किया ढैला को शॉल उड़ाकर तथा पुस्पगुच भेट कर उनका धन्यवाद किया गया ।

 

इस अवसर पर  ढैला ने केक भी काटा।विदाई समारोह में प्रो संजय पंत प्रो हरीश बिष्ट प्रो ललित तिवारी ओम प्रकाश निर्मला राणा कुंदन सिंह दीपक देव जगदीश कपकोटी इंदर बलवंत आदि उपस्थित रहे। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी ने 38वर्ष की सेवा पश्चात आज रिटायरमेंट हुआ ।1984से जोशी ने डीएसडब्ल्यू भूगोल वनस्पति विज्ञान ,पुस्तकालय में सेवा दी। जोशी ने सभी का धन्यवाद किया

 

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो एसएस बर्गली ने उनके कार्यों की प्रशंसा की ।कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने किया कार्य क्रम को प्रो वाई एस रावत डॉक्टर अनिल बिष्ट जगदीश पपनाई ने संबोधित किया । जोशी को शॉल उड़ाकर तथा पुस्पगुच एवं बैच लगा कर प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर किरन बरगली डॉक्टर सुषमा टम्टा डॉक्टर नीलू लोधियाल डॉक्टर कपिल खुलबे डॉक्टर नवीन पांडे डॉक्टर हर्ष चौहान डॉक्टर हेम जोशी सुमित विवेक सुशील गोपाल बिष्ट राजेंद्र अधिकारी मोहित वीरू सहित शोधार्थी गीतांजलि शीतल दिशा इंदर कविता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *