पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस ने जिम्मेदारों से मांगें इस्तीफे …

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नयी दिल्ली- विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। जिसके बाद संगठन में कई जिम्मेदार आला नेताओं को लेकर कांग्रेस ने बडा फैसला लिया है। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफा तलब किया है। देश के पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को चार राज्यों में प्रचंड बहुमत मिला, वही पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया जिसके चलते कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी कुर्सी तक नहीं बचा पाए। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर शानदार जीत हासिल की।

 

चुनाव परिणाम आने के बाद ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया। वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है। अगर बात करें उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की तो यह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद गणेश गोदियाल है। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार रात अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया।

 

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के भरस्क प्रयासों के बाद भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के तौर पर इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की राजनीति में खलबली मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *