मतदाता भर रहे हुंकार कांग्रेस विधायक अबकी बार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली में काशीपुर के लगभग सभी कांग्रेसी उपस्थित रहे। बुधवार दोपहर प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा-पत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा-पत्र’ जारी किया।

 

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। काशीपुर में गौतमनगर स्थित कलश मण्डप में इस वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी के विचारों को सुनने पहुंचे कांग्रेसियों की एकजुटता मिसाल कायम कर रही थी। स्क्रीन के माध्यम से प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

रैली के उपरांत प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने को पार्टी के कार्यकर्ता भरपूर मेहनत में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य 20 वर्षों से काशीपुर का विनाश करने वाली भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

 

वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा , वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, उमेश जोशी एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इन्दूमान, अलका पाल, गीता चौहान व  रोशनी बेगम आदि ने कहा कि भाजपा का तख्ता पलट करने को जनता तैयार है।

 

उक्त सभी ने दावे से कहा कि इस बार काशीपुर सीट से कांग्रेस की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। इस अवसर पर प्रभात साहनी, आसिफ रजा, जितेंद्र सरस्वती, आशीष अरोरा बॉबी, राशिद फारुखी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इंदर सिंह एडवोकेट,  सुभाष पाल व गौतम मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *