कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद होगा चहुंमुखी विकास-मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

 कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीना शर्मा ने किया तूफानी जनसंपर्क

महिलाओं का मिला भरपूर समर्थन

 रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कांग्रेस की प्रत्याशी मीना शर्मा ने रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही जहां जहां वो मतदाताओं के बीच जा रहा है। उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा। महिलाओं की पहली पसंद बनी मीना शर्मा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता से भयमुक्त होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों का दमन किया है। वही भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा वह भाजपा से मुक्ति के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। मीना शर्मा ने कहा कि जिस भाजपा ने सिर्फ जुमलों के बल पर पांच साल तक सरकार चलाईं,अब उसके खत्मे का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम और गरीब तबके को साथ लेकर काम किया है।

 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो पार्टी को मां बताते थे,आज वही राजनीति जमीन तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपनी कथनी और करनी का फल भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने कोई भी टिक नहीं पाएगा। राज्य में सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है और जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जिससे विपक्षी दलों के होश फाख्ता हो गए हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली,उमा सरकार, चेतन भट्ट, सैयद अहमद, हेमंत कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *