राम सेवक सभा कार्यकारिणी में संपन्न हुई आवश्यक बैठक….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- राम सेवक सभा कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया की 2023 में नंदा देवी महोत्सव  सितंबर 20  से 27 तक आयोजित होगा जिसमें आप सभी आमंत्रित है । र्लीला महोत्सव अक्टूबर 15से 23 तथा  24 अक्टूबर को  दशहरा एवं 25 अक्टूबर को राम राज्य अभिषेक संपन्न होगा । सभा ने  सभी धर्मानुरागी एवं  राम प्रिया  भक्तो को आमंत्रित किया है।

 

कार्यकारिणी बैठक में आज 20 समितियां गठित की गई जिनमें    कदली वृक्ष ,मूर्ति निर्माण ,मंडप  व्यवस्था ,मंडप निर्माण ,पांच  आरती ,देवी भोग ,प्रसाद वितरण ,मंदिर प्रवेश समिति ,सीधा प्रसारण ,दान पात्र चंदा समिति ,सांस्कृतिक शोभा यात्रा ,मंदिर सफाई  व्यवस्था ,भंडारा समिति मंदिर  दर्शन समिति ,डोला  विसर्जन समिति ,मेला प्रवक्ता ,दीपदान  समिति ,मंदिर परिसर   उद्घोषक समिति, गठित की गई। मेले के भभ्यता  से  मनाने का निर्णय  निर्णय लगाया गया।

 

बैठक की   अध्यक्षता मनोज साह तथा  संचालन जगदीश बावड़ी  नए किया। बैठक में  गिरीश जोशी ,अशोक साह ,राजेंद्र  लाल साह ,भीम सिंह कार्की  ,देवेंद्र लाल साह ,बिमल चौधरी ,विमल साह ,,चंद्रप्रकाश साह , प्रवीण साह, राजेंद्र बजेठा , प्रो ललित तिवारी  आदि  उपस्थित रहे। महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया की नंदा देवी महोत्सव  तथा  रामलीला महोत्सव 2023 हेतु श्री राम सेवक सभा की आम सभा की बैठक  23 अगस्त को  अपरान्ह 430 बजे सभा भवन में होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *