हल्द्वानी तहसील दिवस में समस्याओं का अंबार…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के  निर्देश पर तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है लेकिन अब यह तहसील दिवस धीरे-धीरे केवल औपचारिकता बनकर रह गया है हल्द्वानी तहसील में लगे तहसील दिवस में कई विभागों के अधिकारी नहीं आए। बिजली, पानी, एडमिशन, राशन कार्ड सहित नगर निगम की विभिन्न समस्याएं लोगों द्वारा उठाई गई।

 

इस दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि सकील सलमानी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान करने के बजाय गुमराह करने का आरोप लगाया। वही सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं और जो विभाग के अधिकारी यहां नहीं आए हैं उनके खिलाफ स्पष्टीकरण लेकर जिला अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *