महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने उठाया एक और ऐतिहासिक कदम…..

रूद्रपुर- संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर आज भाजपा महिला मोर्चा ने दक्ष चौराहे पर  मिष्ठान वितरित किया और  महिला आरक्षण बिल पेश होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद विधानसभा की 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने उठाया एक और ऐतिहासिक कदम…..

इसके अलावा लोकसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। प्रदेश मंत्री  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम है जो राजनीति में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद हो सकेगी न सिर्फ आवाज बंद होगी बल्कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से भी उठ सकेंगे।

महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने उठाया एक और ऐतिहासिक कदम…..

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से देश की संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। पिछले लंबे समय से महिला आरक्षण बिल लंबित था अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद अब उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों में से दो महिलाओं पर महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे और 70 विधानसभा सीटों में से 23 महिला विधायक होगी जिससे उत्तराखंड में भी महिलाएं राजनीतिक तौर पर मजबूत होगी।

 

विकास शर्मा ने कहा कि तीन तलाक कानून के बाद सरकार ने एक बार फिर महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस बिल के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर  महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, परदेस आईटी सहसंयोजक श्वेता मिश्रा  ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रजनी रावत जिला मीडिया प्रभारी चंद्र कला, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपा राय ,माही सकलानी,पूजा राठी,,साधना शर्मा,,ममता त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।