जनपद वासियों से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील,,अराजकता तत्व के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायगी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वजिदर जीत सिंह

ख़बर शेयर करें -

 

 

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वजिदर जीत सिंह ने जिला पुलिस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है,

 

 वही उन्होंने अराजकता तत्व के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल लाने की बात कही, इसके अलावा उन्होंने जनपद वासियों से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील करते हुए कहा महामारी से सतर्कता ही हमारी सुरक्षा है,

 

एस एस पी सिंह ने कहा कि सभी लोगों कोविड गाइडलाइंस के तहत मास्क, सोशल डिस्टेंस,भीड भाड वाले स्थानों से बचे, उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए जाने के जिले के सभी सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *