केदारनाथ उपचुनाव का नतीजा आने के बाद जल्द ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की चर्चा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- केदारनाथ उपचुनाव का नतीजा आने के बाद जल्द ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की चर्चा है । चर्चा है कि शासन ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। चर्चा है कि 23 नवंबर के बाद चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। और दिसम्बर के महीने में स्थानीय निकाय के चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे। इस बीच, भाजपा के रणनीतिकारों ने नगरपालिका व निगमों के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम पर गहन विचार विमर्श किया।

 

प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रथम चरण में सभी जिला संगठनों से साथ अलग अलग चर्चा की गई। अगले चरण में पर्यवेक्षकों एवं जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी निकायों एवं निगमों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से हम तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

 

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सभी जिला इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत संबंधित जनपद के पार्टी विधायकों ने जिलेवार प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपने अपने जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं एवं निगमों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *