काशीपुर-(सुनील शर्मा) गत शाम को ग्राम पंचायत बांसखेड़ा कलां में कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान शकील अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की जनहितकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया और आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस आ रही है लोगों को बताया गया एवं काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के जिस किसी उम्मीदवार को टिकट मिले उसे सबने मिलकर विजयी बनाना है जिसका संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शकील अहमद , आशीष अरोरा बॉबी, वरिष्ठ कांग्रेसी,जय सिंह गौतम, पूर्व प्रधान रियासत हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, शेखर प्रजापति , अनवार हुसैन, मुहम्मद नजीरूददीन, डाक्टर हरस्वारूप सिंह , विजेंद्र वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह , मुहम्मद नदीम, निपिन कुमार, मुहम्मद रईस, अबशान अली , मीना देवी कमला देवी नसरीन बानो , मुमताज जहां , सुषमा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
Related Posts
नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के टायर के नीचे आई चार साल की मासूम बच्ची, पिता ने भी तोड़ा दम…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल…
स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का किया अनावरण…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- डोला पालकी और आर्य समाज में अग्रहणी भूमिका निभाने वाले समाज सुधारक एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी…
हल्द्वानी- बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- देवभूमि रक्षा मंच ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने…
