देश में माहिलाओ पर बढ़ते अत्याचार, बलात्कार और हत्याओं को देखते हुए महिलाओ द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान…….

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- देश में माहिलाओ पर बढ़ते अत्याचार, बलात्कार और हत्याओं को देखते हुए जनाधिकार मोर्चा महिलाओ द्वारा जागरूकता अभियान हरिद्वार में चलाया गया। जनाधिकार मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने महिलाओ को समझाया कि महिलाओ को एकजुटता के साथ हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी है। जैसे हाल ही में प्रदेश में सामूहिक बलात्कार की घटनाये घटी है और आरोपियों को बचाया जाने का काम किया जाता है ऐसे में हमें आवाज उठानी है।

 

आज भी अंकिता भंडारी के माता पिता न्याय के लिए भटक रहे है। राजनैतिक संरक्षण के कारण ऐसे कृत्य करने वाले आरोपियों को सजा नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि हर जुल्म के खिलाफ हमें सड़को पर उतरकर विरोध करना है। जनाधिकार मोर्चा की महिला मोर्चा प्रदेश सचिव एडवोकेट बालेश ने कहा कि हर महिला का दायित्व है कि अपनी बेटियों को मजबूत बनाये ताकि वो किसी भी तरह के शोषण का शिकार न हो पाए। साथ ही साथ बेटों को भी संस्कारी बनाये।

 

उनको अच्छे संस्कार देकर मानसिक रूप से मजबूत बनाये। घर में माँ ही पहला गुरु होती है तो बच्चा घर से संस्कार सीखता है। महिला खुद को कमजोर न माने। जनाधिकार मोर्चा हर किसी दबे कुचले लोगो की आवाज बनकर संघर्ष करेगा। कार्यक्रम में एडवोकेट बालेश सिंह, पूजा, शीला, आरती, किरन, माया, सुशीला, राजबाला, सुनिता, रेखा, अंजली आदि महिलाये शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *