काशीपुर में अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल में मूक बधिर बच्चों के साथ की गयी जागरूकता गोष्ठी…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- दिनांक 17.9.2024 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज मय कांस्टेबल 87 ममता मेहरा व सरकारी गाड़ी मय चालक हरजिंदर सिंह के थाना क्षेत्र काशीपुर में अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल में मूक बधिर बच्चों के साथ जागरूकता गोष्ठी की गयी। मूक वधिर बच्चों को  मानव तस्करी के बारे में बताया गया जिसको एक्सप्लेन टीचर मेगा बिष्ट द्वारा संकेतों के माध्यम  से समझाया गया ‌।

 

समाज में स्पेशल बच्चे ही  मानव तस्करी के ज्यादातर शिकार होते हैं। अनमोल फाउंडेशन की  सीओ मीनाक्षी चौहान व अन्य टीचरे वह स्कूल का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। मीनाक्षी चौहान द्वारा बताया गया कि हमारे स्पेशल स्कूल में 42 दिव्याग बच्चे है। बच्चों के खाने-पीने व रहने की व्यवस्था हमारे स्कूल में ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *