देहरादून- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्कूली बच्चों के साथ भीम पदयात्रा निकाली। पवेलियन ग्राउंड से घंटाघर तक की पदयात्रा में कई स्कूल कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल हुए। पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए पवेलियन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और समाज सुधारक थे। उन्होंने हर जाति, धर्म, समाज के मानव मात्र के जीवन की गरिमा को स्थापित करने के लिए संघर्ष किया। रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर को एक समय सामाजिक कुरीतियों के चलते पढ़ाई से वंचित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर वह दुनिया के जाने-माने कानूनविद और अर्थशास्त्री बने। उन्होंने छात्रों से अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश का युवा अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वयं को राष्ट्र, समाज, न्याय और संविधानवाद की राह में समर्पित करें। इस अवसर पर मंत्री ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को न्याय, अहिंसा, समता और सामाजिक सुधार को अपनाने की सीख दी। इस अवसर पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य व अन्य अधिकारी और कॉलेज एवं स्कूली छात्र उपस्थित रहे।
Related Posts
हल्द्वानी: जमीयत उलेमा हिन्द ने उपद्रव में मृतकों व घायलों को दी आर्थिक मदद, बेगुनाहों को कानूनी मदद का भी वादा…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- आज जमीयत उलेमा हिन्द का एक प्रतिनिधिमंडल मौलाना अरशद मदनी के आव्हान पर हल्द्वानी उपद्रव के…
डीपीएस हल्द्वानी में ₹23.5 लाख की छात्रवृत्ति का वितरण, सीमित समय के लिए विशेष अवसर, नए अभिभावकों के लिए भी लाभकारी योजना….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कुल ₹23.5…
कार्तिक हर्बोला बनें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष……
ख़बर शेयर करें -भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनें कार्तिक हर्बोला…… लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के…
