भाईचारा एकता मंच का बड़ा कुनबा, 8 मार्च को होगा संगठन का भव्य नारी सम्मान समारोह

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) 8 मार्च को होने वाले भाईचारा एकता मंच के नारी सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं इस बार का कार्यक्रम भव्य होगा इसी क्रम में आज संगठन के कार्यालय पहुंचकर अध्यापिका आशा मुंजाल और योगा टीचर पुष्पांजलि ने संगठन की सदस्यता ली संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाते हुए मनोनयन पत्र सौंपा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारा एकता मंच का नारी सम्मान समारोह 8 मार्च को रुद्रपुर के रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं

उधर संगठन का कुनबा निरंतर बढ़ता जा रहा है आज भी भाईचारा एकता मंच के कार्यालय पहुंचकर आवास विकास निवासी अध्यापिका आशा मुंजाल योगा टीचर पुष्पांजलि ने संगठन की सदस्यता ली संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट और जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव ने दोनों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *