मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, सरकारी अस्पतालों में अब 207 जांचें पूरी तरह मुफ्त

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, सरकारी अस्पतालों में अब 207 जांचें पूरी तरह मुफ्त

 

समाचार प्लस लाइव :देहरादून।प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में सरकार ने जनता के हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें पूरी तरह निःशुल्क कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को समय पर सही जांच और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधाएँ सुलभ रूप से पहुँच सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

इस फैसले से प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को अब जांच के लिए आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *