विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के प्रचार ने पकड़ी है। रफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर विधानसभा सीट से हाथी हुआ गायब, साइकिल की रफ़्तार धीमी,कमल और पंजे ने पकडी रफ्तार, झाड़ू लुप्त

चुनावी मैदान में दो दलों की धूम बाकी सब गायब

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिला मुख्यालय की हाट सीट कहें जाने वाली रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के प्रचार ने रफ्तार पकड़ी है। जबकि इस सीट से बसपा का हाथी करीब करीब गायब है। वही साइकिल भी धीरी गति से चल तो रही है, लेकिन उसकी रफ़्तार बढ़ती ने गति नहीं पकड़ी है। इसके अलावा झाड़ू भी चुनावी प्रचार में माध्यम गति से चल रही है। अगर बात करें सिटी की तो सिटी विवादों की भेंट चढ़ रही हैं।

 

चुनावी माहौल में कमल और पंजे ने तेज गति पकड़ ली है। आपकों बता दें कि बसपा से चुनावी रण में चन्द्रशेखर राव मैदान में हैं। लेकिन उनका हाथी आगे बढ़ने को कताई तैयार नहीं है। बसपा इस सीट से पूरी तरह गायब है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद चुनावी प्रचार में सबसे अधिक पिछड़ गए हैं। उनकी झाड़ू शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने में असफ साबित हो रही है।अब बात करते हैं समाजवादी पार्टी की साइकिल सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल की साईकिल यात्रा धीमी पड़ गई है।

 

शहरी क्षेत्र में साइकिल का कोई अता पता नहीं है। मतदाताओं को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि सपा से कौन चुनाव लड रहा है। वही सिटी भी विवादों में घिर गई है। जिसके बाद इस सीट से दो ही उम्मीदवार खुलकर मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती मीना शर्मा और भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा ही चुनावी रण में आगे नजर आ रहे हैं। मजदूर संगठन के उम्मीदवार सुरेन्द्र रावत की टार्च की रोशनी धीमी पड़ गई है।उनका भी कोई अता पता नहीं चला है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस में कडा मुकाबला होगा। ऐसे में चुनावी रण में दोनों दलों के उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *