भीतरीघात का शिकार होते भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा अंदरुनी साजिशों से हो सकता है भाजपा को बड़ा नुकसान, शिव को हारने की साजिशें जोरों पर

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा के प्रत्याशी शिव अरोरा इस दिनों अपने ही पार्टी के लोगों के निशाने पर हैं। उन्हें चुनावी मैदान में शिकस्त देने के लिए भाजपा के ही कुछ लोग अंदरुनी साजिशें रच रहे हैं। वही निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के चुनावी प्रचार के दौरान उनकी पत्नी सहित अन्य महिलाओं पर अभद्रता करने के आरोप लगाएं गए हैं।

 

बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल की धर्म पत्नी जब महिलाओं के साथ उनका चुनावी प्रचार कर रही थी,उस दौरान भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थकों ने उन महिलाओं के साथ अभद्रता की। जिसके बाद महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को चुनाव हराने की साजिश कर रहे। वही निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा पर खुल कर आरोप लगाए हैं।

 

उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मेरी मां है। लेकिन निर्लज्ज भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने करोड़ों का खेल खेलकर मेरा टिकट छीनने का षड्यंत्र रचा है। उन्होंने इस दौरान बहुबली फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि बहुबली को उसकी मां से अलग करने की साज़िश करने वाले विलैन की तरह शिव अरोरा ने मुझे मेरी मां भाजपा से अलग करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिव अरोरा औंधे मुंह इस चुनाव में गिरेंगे। वही उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह सीटी के साथ तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *