भाजपा मण्डल अध्यक्षों का नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- भाजपा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का नगर निगम में महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,पूर्व महापौर रामपाल सिंह सहित भाजपा पार्षदों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,जगदीश विश्वास, एवं मुकेश पाल का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर में चारों मण्डल अध्यक्षों पर तेज तर्रार कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी गयी है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

उन्होने कहा कि चारों मण्डल अध्यक्षों के अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। महापौर ने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता को काम करने का अवसर मिलता हैं। भाजपा संगइन स्वागत करने वालों में पार्षद मुकेश रस्तौगी, राजेन्द्र राठौर, महेन्द्र पाल, कैलाश राठौर, पवन राणा, प्रमोद शर्मा, निमित शर्मा, महेन्द्री शर्मा, नुरूद्दीन अहमद, सुशील चौहान, राजेश जग्गा,वीनू, कुसुम शर्मा, शिव कुमार गंगवार,राजेन्द्र राठौर,शालू पाल,सुनील कुमार वाल्मीकि, गिरीश कुमार पाल, पूनम कोली, सतीश गंगवार, पूजा मुंजाल, विष्णु, सरो राय,प्रियंका गुप्ता, हिमांशु शुक्ला,जितेंद्र संधू गोविंद शर्मा चंदन सक्सेना हरजीत राठी देव शर्मा विजय तोमर सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *