भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और जिला पंचायत सदस्य जगदीश विश्वास ने संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र संजय नगर मेहतोष में सीसी मार्ग का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष शिव अरोर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की सौगात के दम पर ही भाजपा पुनः सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच लेकर राज्य में विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं। उनकी विकास परख सोच से राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश विश्वास आयुष सरिता चौधरी नबी जान ग्राम प्रधान सुरजीत कीर्तनया कार्तिक ओझा खोकर विश्वास मनोज हालदार दयाल सिंह सूरज विश्वास कृष्णा जुल्फिकार प्रधान नरोत्तम वाला रवि कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *