भाजपा के बेबाक विधायक ठुकराल बोलें मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले होंगे बेनकाब

ख़बर शेयर करें -

पत्रकारों से की वार्ता कहा जन आशीर्वाद से पार्टी पुनः देगी टिकट

बातों बातों में बोले कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर टिकट कटाने की रच रहे साज़िश

 रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर विधानसभा चुनाव का रण पूरी तरह अपने शाबाश है। वही विभिन्न राजनीतिक दल इस रण में एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।इस बीच रुद्रपुर विधानसभा सीट से अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते शो नहीं किए हैं।इस सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रहा है।इस आडियो में रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल बेहद रुहासा है। विधायक ठुकराल ने इस आडियो को अपने खिलाफ एक षड्यंत्र बताया है।

 

जिसे लेकर आज उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की इस प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कथित लोग मेरी छवि को आम जनता के बीच गलत रुप प्रस्तुत कर चुनावी लाभ उठाने में जुटे हैं। विधायक ठुकराल ने कहा कि जो लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच कर रहे हैं, उनके मंसूबे कभी भी कामयाब नही होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने दस साल के लंबे कार्यकाल में इस शहर के शात माहौल को बनाएं रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।शहर की जनता के लिए जो बन पड़ा वो किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है

 

कि पार्टी इस बार भी उन्हें ही अपने उम्मीदवार के रूप में टिकट देकर चुनावी रण में उतरेगी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ रुद्रपुर की जनता का आशीर्वाद है,उनका भरोसा है, आशीर्वाद है।इस सबके बल पर मुझे पार्टी पुनः अवसर प्रदान करेंगी। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति है सबका साथ सबका विकास उसी के अनुसार मैंने दस साल के लंबे कार्यकाल में क्षेत्रीय जनता की सेवा की, वही उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे उनके चेहरों से बहुत जल्द नाकाब हट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *