सपा परिवार में भाजपा की सेंध मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव भाजपा में हुई शामिल

ख़बर शेयर करें -

लखनऊ कैट विधानसभा से लड़ेंगी चुनाव

भाजपा ने लगें हाथ दिया टिकट

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने सपा परिवार में ही सेंध लगा दी।

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव को भाजपा में शामिल किया है। वही पार्टी ने लगे हाथों अपर्णा यादव को लखनऊ कैट विधानसभा से उन्हें टिकट देने की घोषणा कर दी।

 

भाजपा इसे अपनी बड़ी कामयाबी बता रही हैं। बहू अर्पणा यादव ने अपने ही परिवार का साथ छोड़कर कमल का दमन थाम लिया। अर्पणा यादव ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता की। हैरानी इस बात है कि बहू ही ने ही अपने परिवार को बड़ा झटका दिया है।

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है,जो जहां जाना चाहें,जा सकता है। आपकों बता दें कि चुनाव समर में दल बदलना कोई नयी बात नहीं है। कुछ भाजपा छोड़ रहे तो कुछ सपा और कुछ कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जगह तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *