हल्द्वानी से ब्रेकिंग न्यूज़ – रोडवेज के पास होटल में मिला शव, मचा हड़कंप ……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में मिलने से मचा हड़कंप……..

हल्द्वानी-हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है

 

जो कल शाम से हल्द्वानी के रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रह रहा था आज कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है।

 

वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *