बजट पे चर्चा कार्यक्रम और प्रबुद्धजन सम्मेलन का किया गया आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में शनिवार को भाजपा के जिला काशीपुर के ब्लॉक सभागार में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में बजट पे चर्चा कार्यक्रम एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया  काशीपुर में ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री गजराज सिंह विष्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की । इस दौरान मंच से अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बजट 2023 जो भारतीय जनता पार्टी की वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन द्वारा सदन में पेश किया गया,

 

वह सभी वर्गों के हित का ध्यान रखते हुए बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अत्यन्त गरीब व्यक्ति को फायदा पहुँचाने का प्रयास है। इस कार्यक्रम में बजट 2023 के सभी फायदों के बारे में बताया गया। मीडिया से बात करते हुए मुख्य वक्ता गजराज सिंह बिष्ट ने बीते रोज देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज पर बोलते हुए कहा कि अगर मैं वहां होता तो 2 डंडे में भी खा लेता।

 

जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीज द्वारा अपने भाषण में बजट 2023 समस्त वर्गों के हित में बताते हुए ऐतिहासिक बजट का पूरा विवरण बताया गया । इसके उपरान्त प्रबुद्धजनों के सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष श्री सुखीजा के साथ कार्यक्रम के संयोजक खडक सिंह चौहान, लवीश अरोरा, राहुल पैगिया, प्रदेश मंत्री गुरविन्दर सिंह चण्डोक, पी०सी०यू० चैयरमेन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, महापौर ऊषा चौधरी, भाजपा नेता दीपक बाली, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इन्तजार हुसैन, प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा रवि पाल,

 

कमलेश कुमार, विनीत चौधरी, बलकार सिंह, राजेन्द्र सैनी, सुधा शर्मा, कमल चौहान, अमित नारंग, अमित सिंह, रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल, बृजेश पाल, राजदीपिका मधुर, निशा चौहान, रवि प्रजापति, आकाश काम्बोज, नवीन अरोरा, फारूख अहमद, प्रशान्त पंडित, कल्पना राणा, कमल हुण्डा, अर्जुन सिंह, अजय कुमार, हर्ष रत्नाकर, कुन्दन सिंह सैनी, रेखा सक्सैना, ऊषा शर्मा, डा० रवि सहोता, डा० नवप्रीत कौर, डा० पुनीत बंसल, हिमाशु अरोरा, सचिन गोयल, दीपक शर्मा, बलराम तोमर, सुरेन्द्र सिंह जीना, मिंटू भटनागर एवं समस्त पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *