खुद को गोली मार कर परिवहन कर अधिकारी ने गंवा दी अपनी जान….

ख़बर शेयर करें -

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहें जसवीर सिंह ने तोडा दम

काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड परिवहन विभाग में नियुक्ति जसवीर सिंह ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जसवीर अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। इसके अलावा वह अपने बुजुर्ग माता-पिता को रोता बिलखता छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है।

 

उसकी मौत की खबर सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई। जसवीर सिंह ने बीते दिनों पहले खुद को गोली मार ली थी। उसकी एक गलती से पूरा परिवार सदमे में हैं। जसवीर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली थी,जो सर में फस गई थी।उसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

लेकिन सर से अधिक खून बहने के कारण उन्हें मुरादाबाद के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान जसवीर सिंह ने दम तोड दिया। बुधवार को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जसवीर सिंह आर टी ओ कार्यलय में कर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके दो बच्चे कनाडा में शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *