असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

(दिल्ली पहुंचे सीपी शर्मा की के के सी के चैयरमेन डॉ उदित राज से मुलाकात)

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) चुनावी सरगर्मियो के बीच असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने दिल्ली पहुंचकर के के सी के चैयरमेन डॉ उदित राज से मुलाकात की और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश की और रुद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दिए जाने के बारे में चर्चा की। यह जानकारी देते हुए असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि कल उन्होंने दिल्ली में असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से मुलाकात कर उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। वही उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा सीट से दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस कमेटी के बेहतर चुनावी प्रदर्शन पर चर्चा की दोनों नेताओं के बीच चली लंबी वार्ता के बाद सीपी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज को रुद्रपुर आने का निमंत्रण भी दिया।

 

आपकों बता दें कि रुद्रपुर विधानसभा सीट से असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने इससे पूर्व भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। सीपी शर्मा को क्षेत्रीय जनता सहित मजदूर वर्ग और श्रमिकों का का भी समर्थन प्राप्त है। सीपी शर्मा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। वही क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी उनकी अहम भूमिका रही है। सीपी शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं। उनके शुभचिंतक उन्हें प्यार से सीपी कहकर बुलाते हैं। सीपी शर्मा युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है। वही सीपी शर्मा लंबे अरसे से रुद्रपुर विधानसभा के निवासी हैं।हाल ही में असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने उन्हें यह बडी जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *