रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) राज्य में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को परखने आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुभाष चन्द्र व भारत निर्वाचन आयोंग के पर्यवेक्षक दल द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के मतदाता जागरूकता हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। देहरादून में भारत निर्वाचन आयोग के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में जनपद की स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता से संम्बन्धित फोटो प्रदर्शनी, डिस्ट्रिक्ट वॉल व पपैट शो के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जनपद के स्वीप प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में कई अभिनव प्रयास किये गये है जैसे मतदाता सुविधा केन्द्र, डेमोक्रेसी कैफे जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है, तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु यूथ, महिला व पीडब्ल्यूडी वोटर्स को जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के स्टाल का निरीक्षण किया गया तथा पपैट शो व अन्य गतिविधियों की सराहना की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की टीम को प्रतीकात्मक रूप से एक पपैट व ब्राउशर भेंट किया गया।इस अवसर पर उपशिक्षा अधिकारी डॉ0 रवि मेहता, डा0 गुजन अमरोही उपस्थित थें।
Related Posts
1.876 किलो अफीम सहित तीन युवक गिरफतार
ख़बर शेयर करें -पुलिस उपमहानिरीक्षक/एस एस पी के निर्देश पर खटीमा पुलिस को मिली सफलता पुलिस ने तस्करी में लिप्त…
यहाँ खाई में कार गिरने से सवार महिला की मौत,तीन लोग गंभीर रूप से घायल…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून-विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई।…
गौरव बर्तवाल बने उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कार्मिक हितों में सदैव रहेंगे तत्पर– गौरव बर्तवाल
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की निर्विरोध निर्वाचित युवा प्रान्तीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम उत्तराखण्ड…
