खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छता अभियान, माता पूर्णागिरी मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें -

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छता अभियान, माता पूर्णागिरी मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा विधानसभा प्रवास के अंतिम दिन नगर तराई स्थित नवनिर्मित माता पूर्णागिरी मंदिर पहुंचकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस कदम की लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *