मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा रेलवे मामले में बोली यह बात, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर थे उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों को तेजी से करने के लिए निर्देशित किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी भी जाहिर की, अधिकारियों को कड़े लफ्जों में उन्होंने अपना स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ अधिकारी समय पर पूरा करें, उन्होंने वन विभाग, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग, सिंचाई समेत तमाम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है, कि वह कार्य को समय पर पूरा करें जो भी लटके हुए कार्य हैं उनमें तेजी लाई जाए,बैठक में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज गर्भयाल, सीडीओ संदीप तिवारी, एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मामला अभी माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और राज्य सरकार को जो भी कहा जाएगा हम वही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *