जल्द से जल्द हो तली झाड़ नालों की सफाई: अर्पित मेहरोत्रा…….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में कांग्रेसी युवा नेता अर्पित मेहरोत्रा ने प्रेस को जारी एक बयान में कहां की नगर क्षेत्र के 6 नालों की सफाई करने के लिए प्रशासन से मांग की है। कहा कि समय से पहले इन नालों की तली झाड़ सफाई जायें नहीं तो नगर क्षेत्र को एक बार फिर जल भराव की भारी समस्या का सामना करना पढ़ सकता है। अर्पित मेहरोत्रा ने मुख्य चौराहा, बाजपुर रोड, रामनगर रोड, स्टेशन रोड क्षेत्र के 6 नालों की तली झाड़ सफाई करने के लिए स्थानीय प्रशासन से मांग की है ।

 

कहा कि प्रत्येक मानसून सत्र में जल भराव के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन इन नालों को अन्य कार्यदाई संस्थाओं का नाला बता कर कन्नी नहीं काट सकती है। नगर निगम, एनएच और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से मानसून सत्र से पूर्व एक संयुक्त रोड मैप बनाकर इन नालों की सफाई करने का अभियान चलाए, जिससे आगामी समय में व्यापारियों को जल भराव की समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *