बचपन की यादें ताजा करने झनकईया मेले पहुंचे CM धामी! जलेबी और सिंघाड़े का लिया स्वाद, माँ शारदा के तट पर शारदा घाट बनाने की घोषणा!

बचपन की यादें ताजा करने झनकईया मेले पहुंचे CM धामी! जलेबी और सिंघाड़े का लिया स्वाद, माँ शारदा के तट पर शारदा घाट बनाने की घोषणा!

 

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के झनकईया स्थित माँ शारदा के पवित्र तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले में पहुंचकर उन्होंने जलेबी और सिंघाड़े की खरीदारी भी की।

 

मुख्यमंत्री ने मेले से जुड़ी बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि इस मेले का सालभर इंतजार रहता था। मेले की रौनक, चहल-पहल, जलेबी और सिंघाड़े का स्वाद और अपनों के साथ बिताए पल आज भी मन में बसे हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले, त्योहार, लोककला और लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली विरासत के अभिन्न अंग हैं। ये केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी पहचान और अपनी जड़ों से जुड़ने का माध्यम हैं। इस विरासत को संजोकर भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने माँ शारदा के पवित्र तट पर शारदा घाट के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इस धार्मिक स्थल को नई पहचान मिलेगी।

 

बचपन की यादों से लेकर विकास की नई घोषणा तक, झनकईया मेले में मुख्यमंत्री धामी का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

 

Advertisement