रुद्रपुर-(एम् सालीम खान) सीएम धामी ने खटीमा वासियों को करोड़ों रुपए की सौगात दी।इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा उत्तराखंड में लगभग100% पहली डोज लगाई जा चुकी है उन्होंने कहा कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए और आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं हर जिलों में लगातार पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा किच्छा में एम्स की सेटेलाइट शाखा खोले जाने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स द्वारा चिकित्सा विभाग को 2 वैक्सीन वैन दी गई। हंस फाउंडेशन द्वारा 50 व्हील चेयर, 300 कान की मशीन, 50 बैशाखी, 500 कंबल निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, कैलाश गहतोड़ी, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, अध्यक्ष मण्डी समिति नन्दन सिंह खड़ायत, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी डीएस कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनीता चुफाल रतूड़ी, जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, तुषार सैनी, महाप्रबंधक मण्डी निर्मला बिष्ट, ओसी मनीष बिष्ट आदि उपस्थित थे।
Related Posts
पुष्कर सिह धामी के चुने गए नए जनसम्पर्क अधिकारी, जाने कौन है?
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(शेर अफगन) मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नवनियुक्ति जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य 07 अक्टूबर प्रथम नवरात्रि गुरूवार…
भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को याद कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया नमन…
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर पुलिस लाइन स्थित अमर जवान…
अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुँचे विधायक शिव अरोरा…..
ख़बर शेयर करें -ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले विधायक शिव अरोरा…. रुद्रपुर- रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के सुभाष…
