कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने तेज किया तूफानी जनसंपर्क अभियान

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने तूफानी जनसंपर्क अभियान तेज किया,इस दौरान उन्होंने ट्रांजिट कैंप, मुखर्जी नगर, नारायण कालोनी, सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया,

 

वही कांग्रेसियों ने उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए, पार्षद सुरेश गौरी के कार्यलय एक सभा का आयोजन किया, वही कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने लंबे कार्यकाल में रुद्रपुर विधानसभा का विकास नहीं किया,

 

भाजपा ने जनता को झूठे ख्वाब दिखाने का काम किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद राज्य का चहुंमुखी विकास संभव है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम जनता को साथ लेकर काम किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *