मालधन में लगातार बढ़ रहा कांग्रेस का कुनवा।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(सलीम अहमद) आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखरी दिन हैं। सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी हैं  मालधन में कांग्रेस पार्टी ने  भाजपा के वोट बैंक में लगातार सेंद लगा कर अपना कुनवा बढ़ा रही हैं।

 

इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के आखरी दिन भी भाजपा को कमजोर किया है। मालधन चौड़, तुमड़िया डाम प्रथम, ओर तुमड़िया डाम सेंकेंड में दर्जनों भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश और पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंती आर्य के नृतेत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली हैं।

 

मालधन में जहाँ भाजपा के वोट बैंक का ग्राफ तेजी से गिरा है तो वही कांग्रेस का वोट बैंक ने भारी मालधन में बढ़त बनाई हैं। रामनगर का विधायक कौन होगा ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन रामनगर का चुनाव रोमांचक बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *