रुद्रपुर- उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और ६६ विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, शहर की विभिन्न बस्तियों में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित हुई, जहां उन्होंने नवदंपति को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इस से पूर्व शर्मा रमपुरा बस्ती पहुंची, जहां उन्होंने कटोरी मन्दिर में देवी दास की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया, यहाँ से शर्मा विवेकानंद पार्क ट्रांजिट कैंप पहुंची, जहां उन्होंने पार्षद शुभम दास के भाई के विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में भाग लिया, और बर बधू को शुभ आशीर्वाद दिया, यहाँ से शर्मा मुखर्जी नगर पहुंची, जहां उन्होंने प्रभाष वैरागी की पुत्री के विवाह समारोह में प्रतिभाग किया, इस दौरान शर्मा के साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, डॉक्टर सुमित रॉय, निगम पार्षद शुभम दास, श्यामल मंडल, सुदर्शन शर्मा, रविंद्र गुप्ता, अर्जुन विश्वास, गब्बर कोली, सियाराम कोली, राजू कोली, अरविंद सक्सेना सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
चोरी के असली खुलासे को लेकर व्यापारियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन…
ख़बर शेयर करें -80 लाख की नकदी व आभूषण चोरी, बरामदगी हुई सिर्फ एक लाख प्रांतीय उधोग व्यापार ने डीआईजी…
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हम इस जनादेश का करते है सम्मान….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हम इस जनादेश का पूर्ण सम्मान करते है और कांग्रेस…
हंस क्लिनिक कोटद्वार और हंस फाऊंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में नेत्र रोग मरीजों का उमड़ा जनसैलाब….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कोटद्वार में देवी रोड़ स्थित हंस क्लिनिक और हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल में आयोजित हो रहे…
