कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने हल्द्वानी के बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (शेर अफगन)  चुनाव प्रचार शुरू होते ही सियासी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। सियासी दलों के नेता अपने चुनावी सिंबलों, पंपलेट आदि लेकर डोर-टू-डोर प्रचार करने में जुटे हैं। साथ ही अपने सोशल मीडिया पर भी नेताओं का चुनाव प्रचार देखा जा सकता है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने हल्द्वानी के बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। ललित जोशी ने बताया की व्यापारियों से बातचीत करते हुए यह समझ में आया कि वर्तमान में कई व्यापारियों को अतिक्रमण और अन्य समस्याओं के नाम पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उनकी दुकानों को तोड़ने और उत्पीड़न की घटनाओं से वे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। यह अत्यंत दुखद है और किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है ।

हमारा विश्वास है कि हल्द्वानी का हर व्यवसायी और हर नागरिक एक सुरक्षित और प्रगतिशील माहौल में अपना काम कर सके। व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले नगर निगम चुनाव में सही नेतृत्व और सही दिशा देने के लिए सभी व्यापारियों और नागरिकों का समर्थन अति आवश्यक है।

इस जनसंपर्क में विधायक श्री सुमित हृदयेश जी, महानगर अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी, हरीश मेहता जी, एन.बी. गुणवंत जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा जी, जगमोहन बगडवाल जी, जसविंदर सिंह भसीन जी, दीपक शाह जी, कैलाश शाह जी, केदार पलड़िया जी, दलजीत सिंह दली जी, प्रकाश पाटनी जी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस जी, मयंक भट्ट जी, सुशील डूंगरकोटी जी, जीवन सिंह कार्की जी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *