आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष समेत सैकड़ों ने ज्वाइन की कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह का प्रचार करने का लिया संकल्प काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति संयोजक प्रकाश जोशी तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के समक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी और बूथ अध्यक्ष रिजवान खान

 

समेत डा. जाहिद खान, वसीम सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, मौ. फैसल, वसीम सिद्दीकी, तनवीर सिद्दीकी, परवेज सिद्दीकी, जसीम खान, फैसल खान, जुबै सिद्दीकी, आरिफ सिद्दीकी, शाकिर सिद्दीकी, अमान , मोहसिन,  मौ. कादिर खान, मौ. साहिल सलमानी, अनस कस्सार, शानू सिद्दीकी, जुबैर हुसैन, सद्दाम सिद्दीकी, मौ. ताज, शाहनवाज सिद्दीकी, सलीम मामू व मौ. नावेद आदि सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति संयोजक प्रकाश जोशी

 

तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस ज्वाइन करते हुए इनके द्वारा पार्टी प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को भारी वोटों से जिताने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर कांंग्रेस की नीतियां और विचारधारा से अवगत कराने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता अब्दुल कादिर आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *